डॉ.अंबेडकर सामाजिक एकता मंच की ओर से 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित और पुरुस्कृत करने के लिए हर साल मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाता है। मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह में उन सभी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाता हैं जो 10वीं एवं 12वीं कक्षा में 60 % या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हो।
मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह डॉ.अंबेडकर सामाजिक एकता मंच का एक सराहनीय और उत्कृष्ट कार्यक्रम है, जिसमें छात्र एवं छात्राओं का उत्साहवर्धन किया जाता हैं । मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह से छात्रों को काफी उत्साह मिलता है।